ऐसे शक्तिशाली, धैर्यवान, प्रतिष्ठावान, विवेकशील और सत्य पर दृढ़ता से जमे रहने वाले रसूल, जिनकी ओर अल्लाह ने वह्य की है और जिन्हें अपने धर्म के प्रचार का आदेश दिया है। ये रसूल हैं : नूह, इबराहीम, मूसा, ईसा और मुहम्मद (अलैहिमुस सलातु वस्सलाम)।
सर्वशक्तिमान एवं महान अल्लाह का वह ग्रंथ, जिसे उसने ईसा (अलैहिस्सलाम) पर उतारा था, जिसमें मार्गदर्शन और शिक्षा थी और जो पूर्ववर्ती ग्रंथ तौरात की पुष्टि के लिए उतरा था। ईसाइयों ने उसे ईसा (अलैहिस्सलाम) के आसमान पर उठा लिए जाने के बाद बदल डाला और पवित्र क़ुरआन के द्वारा उसके आदेशों को निरस्त कर दिया गया।