अंतिम दिन (आख़िरत के दिन) पर ईमान - إيمان باليوم الآخر

मृत्य के बाद घटने वाली जिन तमाम घटनाओं की सूचना अल्लाह ने अपनी किताब और अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने हदीसों में दी है, उनकी सुदृढ़ पुष्टि।

में अनुवाद: अंग्रेज़ी फ्रेंच स्पेनिश तुर्की उर्दू इंडोनेशियाई बोस्नियाई रूसी पुर्तगाली बंगला चीनी फ़ारसी तगालोग भारतीय मलयालम तिलगू थाई

पुनर्जीवित करना और एकत्रित करना - بعث

अल्लाह का क़यामत के दिन मुर्दों को जीवित करना और उन्हें क़ब्रों से निकालकर हिसाब तथा प्रतिफल के लिए एकत्र होने के स्थान तक ले जाना।

में अनुवाद: अंग्रेज़ी फ्रेंच स्पेनिश तुर्की उर्दू इंडोनेशियाई रूसी पुर्तगाली बंगला चीनी फ़ारसी तगालोग भारतीय मलयालम तिलगू थाई

जन्नत (स्वर्ग) - الجنة

बड़े बदले और महान प्रतिफल का घर, जिसे अल्लाह ने अपने औलिया और आज्ञाकारी बंदों के लिए तौयार कर रखा है।

में अनुवाद: अंग्रेज़ी फ्रेंच स्पेनिश तुर्की उर्दू इंडोनेशियाई रूसी पुर्तगाली बंगला चीनी फ़ारसी तगालोग भारतीय मलयालम तिलगू थाई

सिरात (रास्ता) - الصِراطٌ

जहन्नम की पीठ पर रखा जाने वाला पुल, जिसे लोग अपने- अपने कर्मों के अनुसार पार करके जन्नत पहुँचेंगे और जिसे नेक लोग पार कर जाएँगे और पापी जिससे फिसलकर नीचे (जहन्नम में) गिर जाएँगे।

में अनुवाद: अंग्रेज़ी फ्रेंच तुर्की उर्दू इंडोनेशियाई रूसी पुर्तगाली बंगला चीनी फ़ारसी तगालोग भारतीय मलयालम तिलगू थाई

हौज़ (कुंड) - حَوْضٍ

क़यामत के दिन, लोगों के एकत्र होने के स्थान में, कौसर नामी नहर से आए रहे पानी के जमा होने का वह स्थान, जो हमारे नबी मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के लिए तैयार होगा, ताकि आपकी उम्मत के लोग वहाँ आपके हाथ से पानी पीने का सौभाग्य प्राप्त कर सकें।

में अनुवाद: अंग्रेज़ी फ्रेंच तुर्की उर्दू इंडोनेशियाई रूसी पुर्तगाली बंगला चीनी फ़ारसी तगालोग भारतीय मलयालम तिलगू थाई